बकाया वेतन व पूर्व से कार्यरत शिक्षकों के नवीनीकरण की मांग हेतु काला बिल्ला लगाकर अतिथि शिक्षको ने किया कार्य

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय भभुआ कैमूर के अतिथि शिक्षको ने पिछले ग्यारह माह से बकाया वेतन और पूर्व से कार्यरत शिक्षकों के नवीनीकरण की मांग हेतु काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। इस उन्होंने अपने मांगो को प्राचार्य डॉ शंकर प्रसाद शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया। अतिथि शिक्षको में डॉ मुकेश कुमार, डॉ धनंजय कुमार, डॉ उपेंद्र कुमार निराला, डॉ रेखा कुमारी, डॉ राजेश ठाकुर, डॉ रवि रंजन, श्री निलेश कुमार वर्मा, डॉ अविनाश कुमार, डॉ सीताराम पंडित और डॉ हरेंद्र सत्यपाल, डॉ सोमेश शशि उपस्थित थे। शिक्षकों का कहना था कि पिछले ग्यारह माह से वेतन बकाया है। जिसके कारण हमलोगों को काफी परेशानी हो रही है। साथ ही शिक्षको ने कहा कि पूर्व से कार्यरत शिक्षकों के नवीनीकरण की मांग कई माह से किया जा रहा है। मगर हमलोगों की मांग अभी तक पूरा नहीं किया गया।

Join us on:

Leave a Comment