विपक्षी गठबंधन पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी!

केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने इंडिया गठबंधन पर कसा तंज, कहा- बंगाल में बुआ के गोद मे बैठा है लप्पू, कॉंग्रेस का पप्पू , यूपी में सप्पू , बिहार में गप्पू है, इंडी ठगबंधन हुआ चूर, एनडीए में सीट को लेकर जल्द होगा फैसला सब है इन्टेक्ट

बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर NDA में लेटलतीफी हो रही है दूसरी तरफ चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस के बीच जारी विवाद की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा कि कोई देरी नहीं है समय पर सब हो जाएगा। NDA गठबंधन पूरी तरह से इन्टेक्ट है। वहीं उन्होंने गठबंधन के नेताओं को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है। उन्होंने कहा कि इस बार फिर अद्वितीय परिवर्तन होगा और इंडी ठगबंधन के कॉंग्रेस का युवराज पप्पू , नीचे भ्रष्टाचारी गप्पू , उत्तरप्रदेश में सप्पू और बंगाल में बुआ की गोद में बैठा लप्पू है ये खानदान वाद का पार्टी चलाना चाहता है। इंडी ठगबंधन चूर चूर हो गया है और खानदान को वही कॉंग्रेस का युवराज खत्म कर देगा।

वहीं CAA को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कानून लाया सदन में पास किया गया। मुझे इसका कन्वेनर बनाया गया था हमने कन्वेनर की भूमिका में रिफ्यूजी की हालात को जाकर देखा था। बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से जो हिन्दू है और अन्य धर्म है उनके लिए जो शरण है वह भारत है। उनके लिए भारत की नागरिकता के लिए सरल रास्ता अपनाया गया है।

अश्वनी चौबे, केन्द्रीय मंत्री ने कहा की कोई देरी नहीं है समय पर सब हो जाएगा। NDA गठबंधन पूरी तरह से इन्टेक्ट है। वहीं उन्होंने गठबंधन के नेताओं को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी है। उन्होंने कहा कि इस बार फिर अद्वितीय परिवर्तन होगा और इंडी ठगबंधन के कॉंग्रेस का युवराज पप्पू , नीचे भ्रष्टाचारी गप्पू , उत्तरप्रदेश में सप्पू और बंगाल में बुआ की गोद में बैठा लप्पू है ये खानदान वाद का पार्टी चलाना चाहता है। इंडी ठगबंधन चूर चूर हो गया है और खानदान को वही कॉंग्रेस का युवराज खत्म कर देगा। प्रधानमंत्री ने जो कानून लाया सदन में पास किया गया। मुझे इसका कन्वेनर बनाया गया था हमने कन्वेनर की भूमिका में रिफ्यूजी की हालात को जाकर देखा था। बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से जो हिन्दू है और अन्य धर्म है उनके लिए जो शरण है वह भारत है। उनके लिए भारत की नागरिकता के लिए सरल रास्ता अपनाया गया है।

Join us on:

Leave a Comment