कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। बक्सर से बाइक की चोरी कर रामगढ़ बाजार में बेचने आये आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के रामगढ़ पुलिस ने किया है। रामगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ बाजार स्थित दुर्गा चौक के समीप से चोरी के बाइक के साथ यूपी के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के निवासी आजम कुरैशी को गिरफ्तार किया। आरोपी बक्सर से बाइक की चोरी कर रामगढ़ बाजार में बेचने के लिए आया था। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर चोरी के बाइक साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी रामगढ़ थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने दी।




