जहाँ माता सीता चुनने आती थी फुल वहाँ आज भी लगता है 15 दिवसीय हर्ष मेला!

SHARE:

रिपोर्टर — मुकेश कुमार

परिक्रमा मेला को लेकर निशुल्क चिकित्सा शिविर का हो रहा आयोजन

मधुबनी जिला के हरलाखी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामायण कालीन वे स्थान है जहां रोज सीता फुल चुनने आया करती। यही राम और सीता का प्रथम भेंट हुई थी। इस ऐतिहासिक स्थान को लोग फुलहर के नाम से जानते हैं। फुलहर यानी की फुल चुनने की जगह या हम इस बात को ऐसे भी समझ सकते हैं कि राजा जनक का वे फुलवारी जहां किशोरी फुल चुनने आया करती थी। यहां हर वर्ष परिक्रमा के समय मेले का दृश्य देखने को आता रहा है। ऐसे में इस वर्ष भी 15 दिवसीय परिक्रमा मेले में जन जीवक कल्याण संघ के द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान चिकित्सकों के द्वारा बीमार व अस्वस्थ परिक्रमा यात्रियों को जांच के बाद निःशुल्क दवाइयां दी जा रही है। आयोजित शिविर में निःशुल्क इलाज व दबा के लिए सुबह से ही श्रद्धालु की भीड़ लगी रहती है। इस मौके पर जन जीवक कल्याण संघ के डॉक्टर अविनाश कुमार जो शिविर के संयोजक भी है, डॉक्टर रविन्द्र ठाकुर,डॉक्टर मनोज शर्मा, डॉक्टर गुड्डू सिंह, डाक्टर अमर राम के साथ साथ अन्य ग्रामीण चिकित्सक शिविर में अपना सेवा दे रहे है।

Join us on:

Leave a Comment