दो लाख का ईनामी कुख्यात समेत 5 बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहा जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!

बेगूसराय पुलिस ने 2 लाख के इनामी कुख्यात अपराधी नीतीश समेत 5 अपराधी गिरफ्तार, 6 हथियार 63 जिंदा कारतूस बरामद

बेगूसराय पुलिस को बड़ी मिली सफलता 2 लाख का इनामी कुख्यात अपराधी नीतीश कुमार को बेगुसराय पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। नीतीश की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे जगह छापेमारी की जहां से उसके एक नीतीश के सहयोगी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके पास से 4 पिस्तौल ,2 पिस्टल और 63 जिन्दा कारतूस जप्त किया है। वही एक और कार्रवाई में गढ़हारा थाना पुलिस ने मोटर साइकिल सवार तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से दो पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। एसपी मनीष ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मिडिया कर्मी को बताया कि बेगूसराय जिले का टॉप टेन में शामिल कुख्यात अपराधी नीतीश कुमार को एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। नीतीश कुमार जिले का कुख्यात अपराधी है इस पर हत्या, लूट के कई मामले दर्ज हैं । सरकार ने इसकी गिरफ्तारी पर दो लाख रुपए का इनाम रखा था जिसकी गिरफ्तारी की गई है ।नीतीश कुमार की निशानदेही पर ही इसके एक साथी पिंटू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है इसके साथ 6 हथियार और 63 कारतूस बरामद किया गया है। एसपी मनीष ने कहा कि इसकी गिरफ्तारी से इलाके में अपराध में कमी आएगी। वहीं दूसरी और गढ़हारा थाना पुलिस ने भी गुप्त सूचना के आधार पर मोटर साइकिल सवार तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बाइट- मनीष, एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment