बड़ा हादसा- ट्रक ने वैगन आर में मारी टक्कर, 8 की हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

ट्रक ने वैगनआर को मारी टक्कर, आठ घायल

घायलों को कराया गया सदर अस्पताल में भर्ती घायलों में दो की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर वैगनआर कार में सवार लोग शादी में शामिल होने जा रहे थे अशोक धाम

जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय-शेखपुरा पथ में दूरडीह गांव के समीप सोमवार की देर रात एक ट्रक ने वैगनआर कार में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वैगनआर कार पर सवार आठ व्यक्ति

गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां घायलों के इलाज के क्रम में दो घायलों की हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

जानकारी के अनुसार नालंदा जिले के अस्थामा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलती गांव से आठ व्यक्ति शादी में शामिल होने वैगनआर कार से लखीसराय स्थित अशोक धाम मंदिर जा रहे थे.

इसी दौरान लखीसराय-शेखपुरा पथ में रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत दूरडीह गांव के पास अचानक सामने से आ रही 14 चक्का ट्रक ने वैगनआर

कार में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे सभी कार में सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से सभी घायलों का इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर दो की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. घायल व्यक्ति की पहचान नालंदा जिले के अस्थमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलती गांव निवासी विजय साव के 25 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार, कुंदन कुमार की 25 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी, अविनाश साव की 25 वर्षीय पुत्री नीतू कुमारी, शैलेंद्र साव की 24 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी एवं विजय साव के 40 वर्षीय

पत्नी रतनी देवी एवं 18 वर्षीय पुत्री राखी कुमारी के रूप में की गयी. दो घायलों की पहचान बख्तियारपुर गांव निवासी राजू साव की 15 वर्षीय पुत्री रवीना कुमारी एवं शेखपुरा निवासी स्व शंकर साव की 36 वर्षीय पत्नी अंजली कुमारी के रूप में हुई. इलाज के दौरान अंजली कुमारी एवं कुंदन कुमार की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि जानकारी मिलते ही सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक के चपेट में आने से घटित हुई है. जिसकी जांच की जा रही है.

Join us on:

Leave a Comment