ई-रिक्शा और ऑटो में जोरदार टक्कर, दो यात्री की हालत गंभीर!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत-नेहा!

बेगूसराय में ई-रिक्शा और ऑटो में जोरदार टक्कर, ई रिक्शा पर सवार दो यात्री गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय में ई-रिक्शा और टेंपो में जोरदार टक्कर इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है घटना बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर एन एच 31 की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बेगुसराय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा गांव निवासी योगेंद्र पोद्दार अपने साल गरीब पोद्दार के साथ ई रिक्शा से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे इस दौरान ई-रिक्शा को पीछे से तेज रफ्तार आ रही ऑटो ने टक्कर मार दी जिससे ई-रिक्शा पर सवार दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल यात्रियों को पहले बलिया प्रखंड अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक की उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। घायल योगेंद्र पोद्दार ने बताया कि हम और हमारे साला दोनों ई रिक्शा पर सवार होकर बलिया जा रहे थे रास्ते में पीछे से तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे ई रिक्शा पलट गई और हम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने पहले स्थानीय अस्पतल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
बाइट:-योगेंद्र पोद्दार घायल

Join us on:

Leave a Comment