बिहार के मुजफ्फरपुर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

बिहार के मुजफ्फरपुर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार…दोनो नेपाल भागने के फिराक में थे ..मोस्ट वांटेड लिस्ट में थे दोनो..दोनो शूटर पर हरियाणा राजस्थान दिल्ली समेत अन्य राज्यो में कई मामले दर्ज..
मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी जिले के सीमावर्ती इलाके से हुई गिरफ्तारी..दोनो को सदर अस्पताल में मेडिकल कराकर कोर्ट में किया गया पेश

मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी के सीमावर्ती इलाके से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शूटर को गिरफ्तार किया गया है।मुख्यालय से मिले इनपुट के आधार पर गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटरों को विशेष पुलिस टीम ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शूटरों की पहचान राजस्थान के सुनील बरोलिया और सीतामढ़ी मेहसौल के शाहनवाज साहिल के रूप में हुई है। मुजफ्फरपुर डीआइयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनो को सीतामढ़ी रोड पर एक बस से गिरफ्तार किया है।सुनील बरोलिया पर राजस्थान, मध्य प्रदेश व पंजाब समेत अन्य प्रदेशों में हत्या के मामले दर्ज होने की बात कही जा रही है।दोनो नेपाल भागने की फिराक में थे। डीआईयू की टीम ने हरियाणा पुलिस को इनके पकड़े जाने की सूचना दी। दोनो शॉप शूटरहरियाणा,राजस्थान,दिल्ली,यूपी में कई मामले में वांटेड है।
पुलिस मुख्यालय को सूचना मिली थी कि लारेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर मुजफ्फरपुर में होने की सूचना मिली थी, इसके बाद डीआईयू की टीम ने लोकेशन लेकर सीतामढ़ी रोड में बस से दबोच लिया। इसी क्रम में दोनों शूटर पकड़े गए। पुलिस का कहना है कि दोनों शूटरों को राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों की पुलिस तलाश रही थी। पुलिस ने दोनो से पूछताछ के बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर कोर्ट में पेश किया।

Join us on:

Leave a Comment