पटना:- मोकामा रेलवे जेई हत्याकांड का खुलासा!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा !

मोकामा पुलिस ने रेलवे के जूनियर इंजीनियर हत्याकांड का खुलासा कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मृतक पंकज कुमार का पड़ोसी राहुल कुमार उर्फ छोटू से कुछ दिन पूर्व पानी गिराने और पाइप बिछाने को लेकर विवाद हुआ था तभी से जेई आरोपी के निशाने पर था और साजिश रच रहा था।
हत्या के दिन उसने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर तब उन्हें गोली मार दिया था जब वे ड्यूटी से घर लौट रहे थे।
इस हत्याकांड के बाद मोकामा के आम नागरिक उबल पड़े थे, कल इसे लेकर कैंडल मार्च भी निकाला गया था। और आज पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार नौगछिया और खगड़िया में भी इस हत्या आरोपी के विरुद्ध छिनतई और लूट जैसे मामले दर्ज हैं। और इसका आपराधिक इतिहास रहा है। अब जहाँ पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में है वहीं इस मामले की स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने का प्रयास भी तेज कर दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment