पटना:- चचेरे भाई ने भाई की पीट- पीट कर हत्या की!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा !

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थानाक्षेत्र में चचेरे भाई ने ही भाई की पीट पीट कर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी।
बताया जाता है कि पंडारक थाना अंतर्गत ग्वासा शेखपुरा में सोहन कुमार नामक युवक की लाठी डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दिया गया।परिजनों ने बताया कि चचेरे भाईयो ने सुबह खेत में गये सोहन कि इतनी बुरी तरह से पिटाई कर दिया कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि 8 वर्ष पूर्व सोहन के पिता की भी हत्या कर दी गई थी, जिसका मुकदमा अभी चल रहा था, आरोपी सोहन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था, इसी दौरान कुछ कहा सुनी हुई थी और आज खेत मे सोहन को अकेला पाकर चचेरे भाइयों ने मिलकर पीट पीट कर मार डाला। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment