रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा
लखीसराय में छह दिन से लापता सात वर्षीय बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना किऊल थाना क्षेत्र की है। बच्ची का शव किऊल नदी से बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस को सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं । स्थानीय लोग मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अरफा परवीन अपने मौसी के घर वृंदावन आई हुई थी। बच्ची खेलने के लिए किऊल नदी गई थी। जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। स्थानीय लोगों ने बालू गाड़ी पर बच्ची को कुचलने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोग मुआवजे की मांग के साथ वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे हैं। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मौत की वजह पानी में डुबने से लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कि मौत की वजह क्या है। फिलहाल पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।
बाइट- मो. कुर्बान उर्फ मस्तान स्थानीय लोग।
बाइट -पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय।




