लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र अधिकारीयों ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

: मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विधानसभा स्तरीय सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई.

बैठक में एसडीओ पूर्वी अमित कुमार ने सभी बूथों का भौतिक सत्यापन एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली साथ ही संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का वर्तमान की स्थिती के बारे में जानकारी ली.

वही एडिशनल एएसपी पूर्वी सहरियार अख्तर ने सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को असमाजिक तत्वों उपद्रवियों को स- समय चिन्हित करने का निर्देश दिया.

वही पूर्वी अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी राजू कुमार ने चुनाव से संबंधित विस्तार से जानकारी दी.

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ संजय कुमार राय समेत गायघाट, कटरा, बेनीबाद, हत्था एवं पियर थाने की पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य सेक्टर पदाधिकारी मौजूद रहे.

Join us on:

Leave a Comment