अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

भैरव स्थान थाना क्षेत्र में नवटोलिया कट पर हुआ हादसा
बेनीपट्टी का युवक झंझारपुर जा रहा था

नवटोलिया कट बना मौत का स्पोर्ट, दर्जनों यात्री का यहां जाता रहा है जान

मधुबनी जिले के भैरवस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोलिया कट के समीप एनएच 27 पर सड़क दुर्घटना में बेनीपट्टी अनुमंडल के एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत होने की जानकारी है। मृतक की पहचान बेनीपट्टी अनुमंडल के अरेर थाना अंतर्गत कपसिया गांव का संजीव ठाकुर के 19 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। हादसे को लेकर एसएचओ सुनील कुमार ने बताया है कि अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हुई है। तत्काल घायल को अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। जहां उसके मौत होने की जानकारी दी जा रही है। लाश को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। दूसरी तरफ अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक के परिजन अस्पताल से उसे अपने साथ ले गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है। वही गांव में सोक की लहर पसरा हुआ है। बताते चलें की घटना स्थल लगातार यात्रियों के लिए मौत का स्पोर्ट साबित हो रहा है। यहां लगातार हादसे का शिकार हो यात्रियों के जाने जाना आम बात सा हो रहा है।

Join us on:

Leave a Comment