नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर
बेगुसराय बखरी में ममता बनर्जी का पुतला फूंक,संदेशखाली के रेप की घटना आक्रोशित अभाविप कार्यकर्ता ने फूंका पुतला
बेगूसराय बखरी में बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं की अस्मिता के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ अभाविप बखरी नगर इकाई ने ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। इस मौके पर काला बिल्ला लगाकर अभाविप कार्यकर्ताओं ने बखरी मुख्य बाजार के अंबेडकर चौक पर ममता सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में बैनर पोस्टर लिए कार्यकर्ताओं ने संदेशखाली घटना की सीबीआई जांच की मांग की। इस दौरान नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए अभाविप नगरमंत्री अनुभव आनंद ने कहा कि इस देश में जहां नारी शक्ति की पूजा की जाती है उसी देश के बंगाल में ममता दीदी की संरक्षण में महिलाओं का चरित्र हनन किया जा रहा है। उत्तर चौबीस परगना जिला अंतर्गत संदेशखाली में दलित, अतिपिछड़ा महिलाओं को अगवा कर टीएमसी कार्यालय में महीनों रेप किया जाता रहा। महिलाओं द्वारा विरोध किए जाने पर उल्टे ममता की पुलिस पीड़िताओं को प्रताड़ित कर रही है। संदेशखाली में हिंदू महिलाओं के साथ शेख शाहजहां हिजारा ने रेप जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।ममता दीदी की सरकार ऐसे जिहादियों को संरक्षण दे रही है। नगर सहमंत्री रविन्द्र कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् ऐसे घटना की कड़ी निंदा करती है।मां माटी और मानुष की बात करने वाली ममता के राज्य में मामला सामने आने पर 56 दिनों तक शाहजहां शेख की गिरफ्तारी नहीं होती है l महिलाएं सड़क पर उतरती है ,महिला आयोग एवं अन्य आयोग के सदस्यों को संदेश खाली जाने से रोक दिया जाता है lहिंदुओं का इस्लामीकरण तथा हिंदू बहू बेटियों का जबरन रेप आज स्थिति यह है की संपूर्ण बंगाल में कई संदेश खाली बन चुके हैं l हमें जरूरत है सुभाष चंद्र बोस की धरती से ममता सरकार को उखाड़ फेंकने का जो अपने संरक्षण में हिंदू आबादी को कट्टरपंथी जिहादियों के आगे रेप और हत्या के लिए सौंप रही है l इसलिए विद्यार्थी परिषद संपूर्ण देश में इस घटना के खिलाफ विभिन्न तरीकों से आंदोलनरत है । मौके पर विकास सिंह, रामू कुमार, छोटू केसरी, आदित्य कुमार, अंशु, देव, कन्हैया केशरी, राजन, विकास कुमार सहनी, अंकेश, राजू, रविंद्र, आदित्य कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।




