रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा
लखीसराय में बिहार चैंपियन चंद्रभान पहलवान के नेतृत्व में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिले के चमघाड़ा गांव में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार ,उत्तर प्रदेश , झारखंड , बंगाल , हरियाणा , दिल्ली ,पंजाब के अलावा देश-विदेश से कई नामी महिला एवं पुरुष पहलवानों ने शिरकत किया। इस दौरान पहलवानों ने दांव-पेंच से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। मौके पर हजारों लोगों ने कुश्ती प्रतियोगिता का लुफ्त उठाया।फाइनल कुश्ती दंगल नेपाल के बादल थापा एवं बिहार कुश्ती चैंपियन चंद्रभान पहलवान के बीच हुआ जिसमें चंद्रभान पहलवान विजेता के रूप में अपनी पहचान बनाई । विजेता के रूप में बिहार कुश्ती चैंपियन चंद्रभान पहलवान को कमेटी की तरफ से लाखों का पुरस्कार एवं समाधि बाबा की तरफ से गदा से सम्मानित किया गया |
बाइट – चंद्रभान पहलवान, बिहार चैंपियन-सह-दंगल प्रतियोगिता आयोजित समिति के अध्यक्ष।




