पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा आज समाहरणालय परिसर अवस्थित ग्राम प्लेक्स भवन में आगामी लोक सभा निर्वाचन, 2024 के अंतर्गत स्वीप गतिविधि के तहत् मतदाताओं को जागरूक करने के लिए उर्दू भाषी विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को मतदान करने हेतु शपथ दिलाया गया।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि आगामी लोक सभा निर्वाचन, 2024 के मद्देनजर 36-जहानाबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर जाति, हर वर्ग के युवाओं, महिलाओं, बुद्धिजीवियों को आगे आना होगा तथा अपने निष्पक्ष मताधिकार का प्रयोग कर विकसित राष्ट्र का निर्माण करना होगा। आप सभी मतदाताओं को शपथ इस लिए दिलाया जा रहा है, ताकि आप स्वयं के साथ-साथ अपने घर-परिवार, आस-पड़ोस एवं अपने समाज के सभी वर्गो के लोगों को मतदान प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रेरित कर उन्हें मतदान दिवस के दिन मतदान केन्द्र तक लाना होगा। उन्होंने बताया कि स्वीप गतिविधि के तहत् अनेको कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आज मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम में कायनात इंटरनेशनल स्कूल, कायनात नगर, काको के युवा छात्रों यथा- अखिल कुमार, अतिफ नसीम सहित सभी उर्दू भाषी प्रतिभागी द्वारा अपना-अपना मंत्वय रखा गया तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी को बताया गया कि मतदान प्रक्रिया में हर एक व्यक्ति को शामिल होने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, जिला स्वीप कोषांग एवं निर्वाचन आई काॅन द्वारा मतदान प्रक्रिया में शामिल होने तथा मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उक्त कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त मनोज कुमार, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 218-मखदुमपुर विधान सभा क्षेत्र सह अपर समाहत्र्ता सुधा गुप्ता, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 217- घोषी विधान सभा क्षेत्र सह भूमि सुधार उप समाहत्र्ता श्रीमती चांदनी कुमारी, नोडल पदाधिकारी, जिला स्वीप कोषांग -सह- जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी झा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, निर्वाचन आईकाॅन श्री अमित कुमार, श्री अजीत कुमार, कायनात इंटरनेशन स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री शमिल काकबी सहित उर्दू भाषी छात्र उपस्थित थे।




