पंकज कुमार, जहानाबाद।
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई के अंतर्गत संचालित सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने के लिए नुक्कड़-नाटक एवं जागरूकता रथ का समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई माला कुमारी ने बताया कि अनाथ बच्चे, विधवा के बच्चे एवं गम्भीर रोगों (HIV/AIDS एवं कुष्ठ) से पीड़ित बच्चे तथा गम्भीर रोगों (HIV/AIDS तथा कुष्ठ) से पीड़ितमाता-पिता के बच्चों के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा परवरिष योजना एवं प्रायोजन योजना संचालित के बारे में विस्तार से जानकारी क्षेत्र में दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए बच्चे की उम्र 18 वर्ष से कम एवं पालक/पोषक परिवार की आय 60,000 से कम (परवरिष योजना हेतु), 72,000 से कम (प्रायोजन योजना ग्रामीण क्षेत्र हेतु)तथा 96,000 से कम (प्रायोजन योजनाशहरी क्षेत्र हेतु) रखी गयी है। HIV/AIDS की स्थिति आय प्रमाण-पत्र लागु नहीं है। 0-6 वर्ष के परित्यक्त एवं अनाथ बच्चों के लिए जिला मुख्यालय अन्तर्गत श्याम नगर में विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान (SAA) का संचालन प्रारम्भ किया गया है, जिसका भी जागरूकता रथ के माध्यम से आमजनों को जानकारी दिया जाएगा। उक्त पदाधिकारी द्वय द्वारा आमजन से अनुरोध किया गया कि नवजात बच्चों को यत्र-तत्र न फेकें बल्कि उसे विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में या अस्पताल स्थित पालना मे हीं रखें।
उक्त अवसर पर जिला पदाधिकारी के साथ-साथ सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, श्रीमती माला कुमारी एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मी एवं दर्शक उपस्थित थे।




