रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
ऐंकर– मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अभी अभी बेनीपट्टी थाना क्षेत्र स्थित गम्हरिया गांव अंकुरित सरस्वती मंदिर के नजदीक बगीचे से एक युवक का संदेहास्पद स्थिति में शव देखा गया। लोगों ने मृतक युवक की पहचान बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अकौर गांव का सोनू कुमार मंडल के रूप में किया है़। घटनास्थल पर युवक का बाइक खड़ी देखी गई। साथ ही युवक के जेब से एक मोबाइल बरामद किया गया है। युवक के शव के पास एक हेड फोन भी पाया गया है। बताया जा रहा है की बगीचे में गए स्थानीय लोगो की नजर जैसे ही शव पर पड़ी तो शव को देखते ही लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते कुछ ही देर मे लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गई। लोगों ने इस बात कि सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी। जहां पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी थानाध्यक्ष गौतम कुमार, एसआई मुकेश सिंह, जूली कुमारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया में जुट गए। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध मे अभी कुछ नही कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पायेगा। फिलहाल मृतक के परिजन को पुलिस द्वारा सूचना दे दिया गया है। पुलिस परताल जारी है।




