उफनाई बागमती में स्नान करने गये युवक की डूबने से हुई मौत, शव खोजने में लगी NDRF की टीम!

SHARE:

धर्मेंद्र पांडेय

दरभंगा में उफनाई बागमती नदी में स्नानं करना एक युवक को महंगा पर गया और वह नदी की तेज़ धारा में डूब गया | घटना दरभंगा के मब्बी थाना अंतरगर्त केतुका गांव की है जहा बताया जाता है की उन्नीस वर्षीय राजेश साहनी बागमती नदी में स्नान करने गया लेकिन नदी की तेज़ धारा में वह गोते खाता बहता चला गया और वह नदी से चाह कर भी वापस नहीं निकल पाया | कुछ देर तक ग्रामीण अपने स्तर से खोज की लेकिन राजेश का जब कुछ पता नहीं चला तो इसकी सूचना जिला प्रशसन को दी गयी जिसके बाद NDRF की टीम को मौके पर भेजा गया | NDRF की टीम कई घंटे तक नदी में राजेश के शव को खोजने का प्रयास किया लेकिन खबर लिखे जाने तक NDRF को सफलता नहीं मिली थी |

गांव के सरपंच महबूब अली खान ने बताया की उन्हें ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गयी की राजेश साहनी स्नान के क्रम में बागमती नदी में डूब गया है और उसका कुछ पता नहीं चल रहा है जिसके बाद उन्होंने प्रखंड पदाधिकारी को इसकी सूचना दी उसके बाद मौके पर NDRF की टीम को शव खोजने में लगाया गया है |

वही NDRF के अधिकारी वी कुमार ने बताया की नदी की गहराई ज्यादा है इसके अलावा नदी की धारा की काफी ठेस है ऐसे में शव को खोजने में थोड़ी कठिनाई का सामना करना पर रहा है अभी फिलहाल सफलता नहीं मिल पाई है उम्मीद है कल तक शव को खोज निकाला जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment