रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल बाह्य सीमा चौकी हरने के जिम्मेवारी के इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को गस्त के दौरान कामयाबी मिली है। नियमित गश्त डयूटी के दौरान कार्यवाही करते हुए सहायक उप निरीक्षक अरविंद कुमार एवं अन्य जवानों के साथ की गयी कार्रवाई में भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 279/8 से 100 मीटर अन्दर भारतीय क्षेत्र की तरफ बाइक पर भारत से नेपाल ले जाया जा रहे कपड़े को जब्त किया गया है । तस्कर सशस्त्र सीमा बल के जवानों को देखते ही बाइक और सामानों को छोड़कर कर नेपाल की तरफ भागने निकला। जब्त किए कपड़े एवं तस्कर द्वारा प्रयोग किए जा रहे बाइक को अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय पीपरौन को सुपुर्द कर दिया गया है । भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल द्वारा लगातार अभियान चलाई जा रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार के अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा। इस बाबत गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, 48वी वाहिनी जयनगर ने बताया है कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये नाका, पेट्रोलिंग के माध्यम से निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। वही समय समय पर एस एस बी अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान को जब्त करती रही है। आगे भी ये अभियान चलता रहेगा।




