गड्ढे से मिला स्फटिक का शिवलिंग, दर्शन को लग रही श्रद्धालुओं की भीड़!

SHARE:

रिपोर्ट- ब्रजेश दुबे!

गंदा पानी के गड्ढा से मिला स्फटिक पत्थर की मूर्ती, चमत्कार मानकर लोग कर रहे प्रणाम, देखने के लिए लोगों की उमड़ रही भीड़

कैमूर। गुरुवार के दिन सुबह भगवानपुर प्रखण्ड अंतर्गत पद्माडिहरी गांव में गंदे पानी के गड्ढा से एक स्फटिक पत्थर का शिव लिंग निकाला गया है. यहीं नहीं धोने के लिए बाल्टी में पानी डालने पर पानी तुरंत बर्फ बन गया, जिस चमत्कार को देख प्रणाम कर रहे हैं लोग हर हर महादेव के नारे से गूंज उठा गांव,गली वहीं देखते ही देखते यह बात इलाके में इतना तेज़ आग की तरह फैल गया जहां सुनकर आसपास के गांव के लोग भी जुट गए।

बताया जाता है कि पद्माडीहरी गांव निवासी विनोद पांडेय जो बरसों से पूजा पाठ करते आ रहे हैं वहीं 4 दिन से उनकी तबीयत भी खराब चल रही थी जहां विनोद पांडे ने परिजनों ने बताया कि मेरे सर में काफी दर्द हो रहा है, जिसके चलते पूजा करते घर में ही बेहोश हो गए.घर के सदस्य उनके माता-पिता एवं भतीजे ने उठकर पानी का छींटा मारा तो उन्हें होश आया,और बताएं कि महावीर जी के महत्वपूर्ण मणी नरक में पड़ा हुआ है उसे निकला जाए नहीं तो पूरे गांव का सर्वनाश हो जाएगा।

जिसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गया और उनके परिवार के सदस्य एवं ग्रामीण द्वारा उनके बताए गए गंदा पानी लगे गड्ढा में जाकर ढूंढने लगे जिसमें एक युवक जब शिवलिंग के पास पहुंचा तो उसमें सर्प लिपटा हुआ था जहां वह भड़क कर भागा, वहीं विनोद पांडे ने कहा डरो मत सर्प कुछ नहीं बिगड़ेगा उसके बाद एक मूर्ति मिला जिसे तीन लोग मिलकर उठा रहे थे लेकिन मूर्ति टस से मस नहीं हुआ,

वहीं पुजारी के सुमिरने के बाद छोटा बच्चा गोल्डन एक हाथ से मूर्ति को उठाकर बाहर लाया मिट्टी से सने मूर्ति को साफ कर काली स्थान पर पूजा के लिए ग्रामीण ले गए, ग्रामीणों द्वारा काना फुंसी होने लगी तो पुजारी ने कहा कि मेरा चमत्कार देखना चाहते हो तो पीतल के बाल्टी में एक बाल्टी पानी लाओ जिसके बाद पानी में मूर्ति को डाला गया तो पूरा पानी बर्फ सा जम गया, वहीं दूसरा अजूबा हवन के लिए लकड़ी बोझ कर घी डाला गया पुजारी ने कहा आग जलाने की जरूरत नहीं अगर इनमें शक्ति है तो स्वयं अग्नि प्रज्वलित होगी उतना कहाने के साथ ही अग्नि जल उठी और हवन हुमाद किया गया

विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि 40 दिन तक लगातार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा इसी बीच और चमत्कार देखने को मिलेगा गांव की प्रेमा देवी ने अपनी आंखों देखा हाल लोगों को सुनाया जहां मौके पर सैकड़ो लोग मौजूद रहे, हालांकि यह अभि कहना मुश्किल होगा की यह चमत्कार है या कुछ और इसकी जांच जिला प्रशासन के द्वारा किया जाना चाहिए।

Join us on:

Leave a Comment