जन विश्वास यात्रा के तहत सिवान पहुँचे तेजस्वी यादव का नितीश सरकार पर जोरदार हमला!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!

आज जन विश्वास यात्रा में सीवान पहुचे राजद नेता एव बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एव बीजेपी पर जमकर हमला बोला। भीड़ को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि पहले हम कहा करते थे कि बीजेपी वाशिंग मशीन है। लेकिन अब मैं कहता हूं कि वह वाशिंग मशीन के साथ-साथ डस्टबिन भी है। जितने भी लोग हैं उनको उसमें लेकर शामिल कर लेती है। बिहार में रोजगार के मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब मैं नीतीश कुमार से 10 लाख रोजगार की बात की तो उन्होंने कहा था कि पैसा कहां से आएगा अपने बाप के यहां से लाएगा लेकिन जब गठबंधन की सरकार बनी तो मैं इसे कर के दिखाया और लाखों लोगों को रोजगार और नौकरी देने का काम किया। मेरी ही सरकार ने नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलवाने का काम किया है । तेजस्वी ने कहा कि अब नीतीश कुमार से बिहार नही चल रहा है। इस मौके पर राजद सांसद मनोज झा संजय यादव एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बिहारी चौधरी पूर्व मंत्री आलोक मेहता एवं महागठबंधन के सभी विधायक मौजूद थे सभा में पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी एवं सिवान लोकसभा से राजद की पूर्व प्रत्याशी हिना साहब का नहीं होना चर्चा का विषय बना हुआ था।

Join us on:

Leave a Comment