रिपोर्ट – अमित कुमार!
जदयू के बड़ बोल विधायक गोपाल मंडल ने अजीबोगरीब बयान दिया है उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में वह भागलपुर से चुनाव लड़ेंगे उन्होंने कहा कि भागलपुर सीट का टिकट उनके पॉकेट में है इतना ही नहीं उन्होंने पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन के बारे में भी अनाप-शनाप बोल दिया और कहा कि उनको बहुत ही जीता चुके अब भागलपुर से केवल हम उम्मीदवार होंगे और हम ही चुनाव जीतेंगे साथी उन्होंने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक का बचाव किया और कहा कि वह अच्छा काम कर रहे हैं इसलिए उनको बदनाम किया जा रहा है




