के के पाठक मामले पर सभापति करवा रहे हैँ जाँच, पाठक का अशोक चौधरी ने किया बचाव!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

केके पाठक विवाद प्रकरण पर विपक्ष लगातार बिहार सरकार पर हमलावर है और ऐसे में सड़क से लेकर सदन तक के साथ साथ राज भवन मे भी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बयान को लेकर हंगामा मचा हुआ है. इस पूरे मसले पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि माननीय सभापति महोदय ने हाउस में कहां है कि शिक्षा मंत्री भी रहेगे और उस क्लिप को देखा जाएगा उसको समझा जाएगा तो आप सभापति कौन निर्णय करने दीजिए विधान परिषद में इसको लेकर प्रश्न उठाया गया था, सभापति ने उसे पर कहा है संज्ञान लिया है।

मीडिया ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से सवाल किया कि केके पाठक के ईमानदारी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि के पाठक ईमानदार है तो ऐसे में आप मानते हैं कि के के पाठक ईमानदार है.

ऐसे में अशोक चौधरी ने कहा कि के के पाठक ने शिक्षा के बजट पर जो खर्च हो रहे है उसके लिए उन्होंने प्रयास किया है जो शिक्षक पहले विद्यालय नहीं आते थे वह भी अब विद्यालय आना शुरू कर दिए हैं तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि पूरा का पूरा शिक्षा महकमा और इतना बड़ा शिक्षा विभाग शिक्षा के लिए,शिक्षक के लिए है,,बच्चों के लिए है यदि आप शिक्षक को प्रोटेक्ट कीजिए गा तो शिक्षा चली जायेगी,शिक्षा को प्रोटेक्ट कीजिए गा तो शिक्षक नाखुश हो जायेगे।

Join us on:

Leave a Comment