कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):
कैमूर। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार के विरोध में निर्भय सेना ने बुधवार को कैमूर स्तंभ से एकता चौक तक मौन कैंडल मार्च निकालते हुए विरोध जताया। निर्भया सेना के जिला सह प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।जिसमें कहा गया कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की घटना से देश और मानवता शर्मसार हुई है।महिला मुख्यमंत्री के राज्य में मीडिया और महिलाओं की आवाज को दबाया जा रहा है। इस तरह की निंदनीय और शर्मनाक घटना सामने आने के बाद भी कड़ी कार्रवाई नहीं होना बेहद ही चिंताजनक है। पश्चिम बंगाल में गुंडों और अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिल रहा है। महिलाओं पर अत्याचार को पूरा देश देख रहा है उन्हें न्याय कब मिलेगा। इस घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से करते हुए अभिलंब कार्रवाई की मांग की गई है। निर्भय सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्रा बाबा के निर्देशन पर बंगाल के संदेशखाली में हुई घटना के विरोध में सेना के कैमूर इकाई द्वारा जिला सह प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में कैमूर स्तंभ से एकता चौक तक मौन कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया गया।




