महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सड़क पर किया प्रदर्शन!

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

नवादा। बढ़ती मंहगाई के विरोध में कॉग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मनटन सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह नालंदा प्रभारी अब्दुल्लाह आजम तथा प्रदेश सचिव सह नवादा प्रभारी दीपक पटेल के संयुक्त नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकालकर कांग्रेस कार्यालय से प्रजातंत्र तक प्रदर्शन किया।
अब्दुल्लाह आजम ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार जनता विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने देश में जो कोहराम मचाया, इससे गरीब मजदुरों के पर सीधा असर पड़ा है और उपर से ये मोदी सरकार आए दिन पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के साथ अन्य पदार्थों का दाम बढ़ाकर देश की जनता को परेशानी में डालने का काम किया। महंगाई के कारण गरीबों को सही से 2 जून की रोटी भी नसीब नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की मोदी सरकार अच्छे दिन लाने का वादा कर सत्ता में आई थी, लेकिन ये भाजपा निकम्मी सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर अविलंब रोक नहीं लगाती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। दीपक पटेल ने कहा कि बढ़ती महंगाई से देश की जनता बेहद परेशान है। कांग्रेस हमेशा देशहित में काम किया और गरीबों, मजदूरों, किसानों और वंचित का हमेशा ध्यान रखा। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह महंगाई बढ़ती रही तो देश की जनता के थाली में एक वक्त का रोटी भी जुटाना मुश्किल हो जाएगा। इस कार्यक्रम में नीरज कुमार पासवान उर्फ पच्चु, नवीन पासवान, तारिक अनवर, मंजर आलम, राजा, महताब, राहुल, रौशन, परमानंद, सनी तथा नौशाद आलम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment