रिपोर्ट:-निभास मोदी

आए दिन लोगों को जाम की समस्या से होना पड़ता है रू-ब-रू!
भागलपुर। जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर- दुमका मुख्य मार्ग पर पुरैनी के समीप भीषण जाम लगी हुई है । घंटो से जाम में लोग काफी परेशान है ।इस चिलचिलाती धूप में राहगीर लाइन में कई घंटों से खड़े है ।बताया जा रहा है की लंबी कतार लगने से भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारेंलग गई है । जिससे कि राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । घंटों जाम के बाद स्थानीय प्रशासन बेखबर है। हालांकि वैश्विक महामारी खत्म नहीं हुई है और जाम की समस्या कोरोना को दावत दे रही है, क्योंकि सैकड़ों की संख्या में लोग एक साथ खड़े हैं और मास्क तक किसी के चेहरे पर नहीं दिख रहा । कई घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन अभी तक जाम छुड़ाने नहीं आए हैं। छोटे-छोटे बच्चे प्यास से तिलमिला रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है जिला प्रशासन की लापरवाही । आए दिन इस मार्ग पर जाम लगी रहती है, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। जिससे राहगीरों को प्रत्येक दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।चाहे गर्मी हो या बरसात। जाम के चलते कई लोगों के व्यवसाय पर असर हो रहा है, मरीजों को चिकित्सक तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।




