नालंदा से ऋषिकेश

सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के सोहसराय बाजार पॉश इलाके में दिनदहाड़े हथियार से लैस अपराधियों ने सैलून दुकान के अंदर घुसकर गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर पुलिसिया तंत्र को धत्ता साबित कर दिया है। सैलून दुकान के अंदर शख्स फोल्डर बाल कटवा रहा था इसी दौरान मामूली सी कहासुनी को लेकर 3 के संख्या में हथियार से लैस होकर सोहसराय थाना से महज कुछ ही दूरी पर एक शख्स फोल्डर के पेट में गोली मार दी है। इतना ही नहीं कहासुनी के दौरान इन लोगों ने युवक के गर्दन पर इसतुरे से हमला भी कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इधर-उधर भागने लगे। जख्मी की पहचान सोहसराय के इंद्रदेव यादव उर्फ कल्लू यादव के पुत्र फोल्डर के रूप में हुई है।
शख्स को गोली मारने के बाद हथियार से लैस तीनों अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे। हालांकि घटना के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन जिस जगह यह गोलीबारी की घटना घटी है वह कभी पॉश इलाका है और उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। वाबजूद अपराधी बेखौफ होकर शख्स को गोली मारकर भागने में सफल रहे।




