रिपोर्ट– प्रशांत कुमार!
बेगूसराय में ठंड से बचने के लिए अलाव तापने के दौरान आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर चक्की गांव में घटना के संबंध में बताया जाता है कि 3 फरवरी की सुबह की जानकारी के अनुसार शिव महतो की 49 वर्षीय पत्नी पुनम देवी 3 फरवरी की सुबह घर में ठंड से बचने के लिए जलावन जलाकर ताप रही थी तभी उसके शरीर में आग पकड़ लिया। आग पकड़ते देख परिजनों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन तब तक उसके शरीर में आग पकड़ लिया और वह पूरी तरह से जख्मी हो गई। जख्मी अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए पहले तेघरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया। घटना के बाद सदर अस्पताल में घायल महिला पूनम देवी का इलाज चल रहा था लेकिन आज सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि ठंड से बचने के लिए आग सेक रही थी तभी उसके कपड़े में आग में पकड़ लिया हालांकि परिजनों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की कपड़े को काटकर हटाए लेकिन तब तक वह काफी जल गई थी। तीन फरवरी से गंभीर रूप से घायल पूनम का इलाज सदर अस्पताल के बर्न वार्ड में चल रहा था लेकिन इलाज के आठवें दिन आज उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
बाइट- शिव महतो, मृतिका के पति




