जल प्रलय से जिंदा तो जिंदा, मुर्दों को भी धरती मयस्सर नहीं!

SHARE:

ग्राउंड जीरो से दरभंगा ब्यूरो धर्मेंद्र पांडे की रिपोर्ट

दूर-दूर तक नहीं दिख रहे हैं तारणहार कृपा निधान!

जनता पूछ रही है क्या हुआ तेरा वादा, वोट लिया और खिसक गया

बाढ़ का पानी दरभंगा के गांव के बाद अब शहर का रुख कर लिया है दरभंगा शहर के के नगर निगम के वार्ड नंबर दो में अधवारा समूह की नदी का पानी तेज़ी से फैलने लगा है, बाढ़ का यह पानी धीरे धीरे शहर के कई वार्डो को प्रभवित करने लगा है । इन मुहल्लों की सड़को पर कही घुटनो भर पानी लगा है तो कही कमर भर बाढ़ का पानी लगा है। इसी बाढ़ के पानी के बीच लोग मज़बूरी में आ जा रहे है बांकी ज्यादातर लोग अपने घरो में जल कैदी बन कर रहने को मजबूर है । बाढ़ के बढ़ते पानी के कारण अब कई मुहल्ले के लोगो की चिंता बढ़ा दी है ।

दरभंगा शहर के सुंदरपुर निवासी राम प्रसाद ने बताया कि बाढ़ के पानी से भारी परेशानी बढ़ गयी है । बाढ़ के पानी के कारण खाने पीने से लेकर आने जाने में काफी परेशानी हो रही है । यही बाढ़ के पानी हेल कर आना और जाना पड़ता है मुहल्ले के करीब पचास से साठ घरो में पानी घुस गया है । यह पानी कई और वार्डो में तय

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें