हथियार बंद लुटेरों ने गल्ला व्यवसायी के यहां फायरिंग कर लूट की घटना को दिया अंजाम!

SHARE:

अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट

खुशरूपुर में बेखौफ अपराधियों ने खुलेआम दी पुलिस को चुनौती… हथियारबंद लुटेरों ने गल्ला व्यवसायी के यहां फायरिंग कर उठा ले गये गल्ला,बाल बाल बचा गद्दीदार

घटना खुसरूपुर बांसटाल चौराहे स्थित भोलेनाथ ट्रेडिंग व्यवसायी पप्पू कुमार के यहां हुई

लुटेरे तीन की संख्या में थे जो काले रंग के पल्सर बाइक से आये थे

(खुसरूपुर): रविवार की देर शाम करीब 06:45 बजे थाना क्षेत्र के बांस टाल चौराहा स्थित तीन की संख्या में आये हथियारबंद बदमाशो ने फायरिंग कर भोलेनाथ ट्रेडिंग के गल्ला व्यवसायी पप्पू कुमार के गद्दी से लुटेरों ने गद्दी से गल्ला उठा ले भागे. इस दौरान एक लुटेरे ने एक फायरिंग दुकान के बाहर से की जिसमें गोली दीवाल पर लगी. गल्ला व्यवसायी बाल बाल बच गये. और दूसरा गोली लुटेरे भागने के क्रम में बाहर हवाई फायरिंग की. इस घटना की सूचना पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को तुरंत दी.सूचना पाकर स्थानीय पुलिस सदलबल के साथ तुरंत पहुंची और छानबीन में जुट गयी.पुलिस गद्दी में लगे सीसीटीवी कैमरे व आसपास के कैमरों को खंगाल रही है. पीड़ित गल्ला व्यवसायी पप्पू कुमार ने बताया कि देर शाम हम और मुंशी मनीष कुमार हिसाब मिला रहे थे तभी दो लोग दुकान के अंदर घुसे दोनों के हाथ में पिस्टल था. जिसमें एक ने बाहर से फायर किया जो गोली दीवाल में टँगे तस्वीर में लगी मैं बाल बाल बच गया. और एक हमें गन पॉइंट पे ले लिया और गल्ला उठाकर ले भागा. गल्ला में करीब 40 हजार रुपया खाता-वही और चेकबुक था. लुटेरे काले रंग के पल्सर बाइक से आये थे और तीन की संख्या में थे. और लूट की घटना को अंजाम दे पुरानी एनएच सड़क हाइवे के रास्ते बख्तियारपुर के तरफ भागते देखा गया. देर शाम सरेआम हुई इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गया. इस घटना के बाद यहां के तमाम व्यवसायीयों में डर व दहशत का माहौल है. खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है पुलिस छानबीन में जुटी है

बाइट: सियाराम यादव( डीएसपी)

Join us on:

Leave a Comment