इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन 238 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। बीते 1 फरवरी से कैमूर जिले के 24 परीक्षा केदो पर इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट से लेकर पुलिस की तैनाती की गई है। परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में जाने से पहले गेट पर जांच किया जा रहा है। उसके बाद परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश कराया जा रहा है। इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन शनिवार को कैमूर जिले के 24 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुआ। वहीं शनिवार को दोनों पालियों में मिलाकर कुल 238 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए। प्रथम पाली में भौतिकी विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। आयोजित परीक्षा के प्रथम पाली में 6872 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। लेकिन 6788 परीक्षार्थी में शामिल हुए एवं 84 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भूगोल विषय एवं बिजनेस स्टडी की परीक्षा आयोजित थी। आयोजित परीक्षा के प्रथम पाली में 13073 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था 12919 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए 154 अनुपस्थित रहे। इस तरफ को शनिवार को 24 सेंटरों पर मिलकर 238 बच्चे अनुपस्थित पाए गए।

Join us on:

Leave a Comment