कैमूर में इंटर परीक्षा के दूसरे दिन 155 छात्र शामिल नहीं हुए अधिकारीयों ने लिया जायजा

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। कैमूर में इंटर परीक्षा के दूसरे दिन 155 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।दो पाली में गणित और राजनीतिक शास्त्र विषय की परीक्षा हुई।कैमूर के भभुआ और मोहनिया अनुमंडल में बनाए गए 24 परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न हुई।जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन शर्मा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा बेहतर तरीके से संपन्न कराई जा रही है।केंद्र अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।इंटर परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में 4698 परीक्षार्थियों को शामिल होना था।जिसमें 4629 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए 69 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 6694 परीक्षार्थियों को शामिल होना था।जिसमें 6608 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए 86 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।सभी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई।सभी परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात किए गए हैं।सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जा रही है।सभी केंद्र पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है।परीक्षा के दौरान शहर के मुख्य चौक चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के द्वारा सभी परीक्षार्थियों की तलाशी दी जा रही है परीक्षा कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से दूसरे दिन संपन्न हुई किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के मामले में निष्कासित नहीं किया गया। अफसरों द्वारा कई परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।

Join us on:

Leave a Comment