अररिया पहुँचे के के पाठक, विद्यालय के मैदान में सड़क देख भड़के, तोड़कर हटाने का निर्देश देते हुए प्राचार्य को फटकारा!

SHARE:

रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम

अररिया – शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने को लेकर बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक इन दिनों सीमांचल के दौरे पर हैं। किशनगंज के बाद उनका दौरा अररिया जिले में हो रहा है। शुक्रवार के दोपहर बाद अपर मुख्य सचिव का काफिला जोकीहाट की सीमा चरघरिया पहुंचा। केके पाठक को किशनगंज से विदा करने वहां के डीएम भी चर्घरिया पहुंचे थे। अररिया सीमा पर जहां पहले से मौजूद प्रमंडलीय आयुक्त अररिया डीडीसी संजय कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार के साथ कई पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उसके उपरांत केके पाठक पलासी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय धुरगांव, प्लस टू पूर्णानंद उच्च विद्यालय सोहनदर हाट और मध्य विद्यालय बरहकुम्बा का जायजा लिया। सबसे पहले वो प्राथमिक विद्यालय धुरगांव पहुंचे। जहां उन्होंने विद्यालय के मैदान में बने पक्का सड़क को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सड़क को तोड़ कर हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मैदान में पक्की सड़क होने से बच्चों को खेलने के दौरान चोट लग सकती है। उसके बाद अपर मुख्य सचिव सोहंदर हाट पहुंचे जहां प्लस टू पूर्णानंद उच्च विद्यालय सोहंदर हाट स्कूल का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल में चल रहे क्लास में जाकर छात्रों से पढ़ाई की जानकारी ली। इसके साथ ही छात्र छत्राओं से बात की और पूछा कि आप को कोई परेशानी तो नहीं है। उसके बाद विद्यालय के कंप्यूटर क्लास में जाकर मौजूद छात्रों से शिक्षक की तरह कई विषय की जानकारी दी। इस विद्यालय की व्यवस्था से केके पाठक ने संतुष्टि जाहिर की। फिर उनका काफिला पलासी प्रखंड के ही मध्य विद्यालय बरहकुम्बा पंहुंचा। जहां विद्यालय की छात्राओं ने अपर मुख्य सचिव पर फूल बरसा कर स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने क्लास में जाकर शिक्षक की तरह बच्चों से पढ़ाई की जानकारी ली। जायजा के दौरान केके पाठक ने पूरे स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। कैम्पस में बने शौचालय के अंदर जाकर साफ सफाई का भी जायजा लिया। उसके बाद उन्होंने विद्यालय के प्रधान अध्यापक को साफसफाई के साथ और भी कई निर्देश दिए। इसके बाद उनका काफिला जोकीहाट होकर अररिया की ओर प्रस्थान कर गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें