भागलपुर जिले में 50 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में हुई प्रारंभ!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी!

आज से बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रारंभ हो गई है, वही भागलपुर जिले में पच्चास केंद्रों पर ऊँचालिस हज़ार सात सौ बेरासी परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं इनमें तीस भागलपुर शहरी क्षेत्र छह नवगछिया छह कहलगांव चार नाथनगर और चार सबौर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, यह परीक्षा दो पालियों में हो रही है, पहली पाली का समय साढ़े नौ बजे से पौने एक बजे तक और दूसरी पाली का समय दो बजे से साबा पांच बजे तक सुनिश्चित किया गया है, पहले दिन पहली पाली में बायोलॉजी और दर्शनशास्त्र तथा दूसरी पाली में आर्ट व कॉमर्स के लिए अर्थशास्त्र की परीक्षा है। परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्रों पर आधा घंटा पहले ही पहुंचना शुरू कर दिए थे वहीं देर से आने वाले कुछ परीक्षार्थियों को ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों ने रोक दिया, कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला शिक्षा विभाग भागलपुर इकाई ने ऊनीस सौ सैतालिस विक्षकों की ड्यूटी लगाई है। वहीं भागलपुर में मोक्षदा गर्ल्स इंटर स्कूल मारवाड़ी पाठशाला झुनझुनवाला आदर्श हाई स्कूल और इंटरस्तरीय स्कूल कहलगांव को आदर्श केंद्र भी बनाए गए हैं, सभी आदर्श केंद्रों पर छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रही हैं , चारों आदर्श केंद्र पर केंद्राधीक्षक से लेकर वीक्षक तक महिलाएं हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें