रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!
अररिया – इंटरमीडिएट की परीक्षा एक फरवरी से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। इसबार परीक्षा में जिले के कुल 21488 परीक्षार्थी 37 केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं। जिले में अररिया और फारबिसगंज और फारबिसगंज अनुमंडल में विभिन शिक्षण संस्थानों में केंद्र बनाए गए हैं। इसको लेकर फारबिसगंज में 18 और अररिया में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली में अंग्रेजी की परीक्षा की शुरुआत कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। परीक्षा केंद्र के अंदर जाने वाले सभी परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड के फोटो से परीक्षार्थियों का फोटो मिलाकर उन्हें केंद्र के अंदर प्रवेश कराया जा रहा था। इसके साथ ही शरीर की तलाशी भी ली जा रही थी। केंद्र के अधीक्षक ने बताया कि किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गजट मोबाइल आदि ले जाना परीक्षा केंद्र पर वर्जित है। वहीं अररिया के बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय में परीक्षार्थियों को एक-एक कर केंद्र के अंदर प्रवेश कराया जा रहा था। प्रवेश के समय परीक्षार्थी हाथों में अपना एडमिट कार्ड और कलम लेकर जा रहे थे। जहां सुरक्षाकर्मियों द्वारा उनके पेपर की जांच के बाद उन्हें तलाशी लेने वाले कक्ष में भेजा जा रहा है। जहां उनकी सघनता से शरीर की तलाशी ली जा रही थी। इस केंद्र पर सिर्फ लड़कियों का सेंटर है। इस काम के लिए महिला सुरक्षा बल की भी तैनाती की गई थी। जहां एक-एक परीक्षार्थियों का बारीकी से जांच कर उन्हें केंद्र के अंदर प्रवेश कराया गया। बता दे की पहली पाली में अंग्रेजी और दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स के परीक्षा हो रही है। वहीं कुछ परीक्षार्थियों से पता चला के अंदर में भी काफी कड़ाई की गई है। किसी भी छात्र को अपने बगल के सहपाठी को देखने की मनाहीं की गई थी। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रही है।




