सिवान- इंटरमीडिएट की परीक्षा भारी सुरक्षा बीच शांतिपूर्ण तरीके से शुरू!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!

सीवान जिले में आज इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गई। कदाचार मुक्त तथा शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न करने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केदो पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में चल रहे परीक्षा में आज महाराजगंज की एसडीएम रोचना मान्द्री, एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन तथा बीडीओ डॉ रवि रंजन ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न करने के लिए केंद्राधीक्षको को निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि सभी केदो पर परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से चल रही है उन्होंने परीक्षार्थियों से मन लगाकर परीक्षा देने की शुभकामनाएं दी।
बाइट रोचना माद्री एसडीएम

Join us on:

Leave a Comment