अंतरिम बजट देश की आर्थिक सशक्तिकरण एवं विकसित भारत का बजट है – सुरेश शर्मा!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

अंतरिम बजट देश की आर्थिक सशक्तिकरण एवं विकसित भारत का बजट है .
जहानाबाद भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष एवं कैमूर जिला प्रभारी सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि अंतरिम बजट विकसित भारत एवं आर्थिक सशक्तिकरण का बजट है। बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है।
सुरेश कुमार शर्मा ने अंतिम बजट में किए गए प्रावधानों की सराहना करते हुए कहा कि बजट में विकसित भारत के चार स्तंभ किसान ,युवा ,गरीब और महिलाएं शामिल हैं। बजट के माध्यम से सरकार ने इनके विकास पर विशेष ध्यान दिया है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का लक्ष्य है कि हर व्यक्ति का अपना घर हो। बजट में इसके लिए खास प्रावधान किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा हुआ। अगले पांच वर्षों में 2 करोड़ और मकान बनाए जाएंगे। किसानों का हित और कृषि विकास मोदी सरकार के प्राथमिकता में शामिल हैं।
सुरेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के शासनकाल में रेलवे सुविधाएं लगातार बेहतर हो रही हैं ।यात्रियों की सुरक्षा , सुविधा और आराम के लिए 40,000 हजार समान्य रेलवे बोगियों को बंदे भारत मानको में परिवर्तित किया जाएगा। साथ ही तीन रेल कॉरीडोर शुरू किए जाएंगे। 40,000 नॉर्मल रेल डिब्बों को बंदे भारत में बदला जाएगा। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार संकल्पित हैं। इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी एवं स्वागत योग्य कदम है।

Join us on:

Leave a Comment