राजेंद्रसेतु में ट्रेनों से मोबाइल, सामान झपट्टा मार के छीनने का आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

राजेंद्र सेतु में चलती ट्रेनों से यात्रियों के मोबाइल झपट्टा मार कर छीनने की कई घटनाएँ हुईं हैँ, इसी आलोक में RPF इंस्पेक्टर हरिकेश मीणा ने अपने टीम के साथ राजेंद्र सेतु में घेराबंदी की!
इस एंबुश वाच के दौरान एक व्यक्ति को चलते ट्रेन से मोबाइल झपटते हुए देखा गया। जिसे पुल के अंदर ही घेरकर पकड़ा गया। जिससे पूछने पर अपना नाम सोहन कुमार पिता स्व0 भरत महतो पता वार्ड संख्या 14, सिमरिया घाट, मलहीपूर, थाना चकिया ओपी, जिला बेगूसराय, बताया, मौके पर तलाशी ली गई तो उसके पास से एक वीवो कंपनी का स्मार्टफोन मिला। जिसके बारे में बताया कि वह अभी गुजरी कामाख्या एक्सप्रेस से झपट्टा मारकर गिराया है। जिसे मौके की कार्रवाई कर एक लिखित शिकायत पत्र के साथ जीआरपी हाथीदह को सुपुर्द कर दिया गया।

Live visual ट्रेन से मोबाइल झपटने का

घेराबंदी करती RPF की टीम

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें