चापाकल से पानी भरने को लेकर चाचा ने भतीजे की पीट पीट कर हत्या की!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

चापाकल से पानी भरने को लेकर चाचा ने भतीजा को किया लहुलुहान इलाज के दौरान हुई मौत

कैमूर। जिले से एक सनसनीखेज खबर आ रही है जहां पर चापा कल से पानी भरने को लेकर चाचा और भतीजे में मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई मृतक कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के नखतौल गांव निवासी डोमा बिंद का 45 वर्षीय पुत्र विमल बिंद बताया जा रहा है। घटना के बाद इसकी सूचना परिजनों के द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के बाद पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताते चलें कि भभुआ थाना क्षेत्र के नखतौल गांव में 30 नवंबर को चापाकल से पानी भरने को लेकर रामबचन बिंद और विमल बिंद के बीच मारपीट हो गई जिसमें विमल बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल भभुआ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों के द्वारा इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया इलाज के बाद वह अपने घर पहुंचे जहां पर सोमवार को फिर उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई जिसे आना-फानन में सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया गया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment