दो पिकअप से 21 पशुओं को पुलिस ने किया बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। दो पिकअप से अमाव गांव के पास 21 पशुओं को पुलिस ने बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने पांच तस्कर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के करमचट थाना की पुलिस ने की है। करमचट थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत सबार दुर्गावती जलाशय मुख्य सड़क पर अमाव गांव के पास एक टाटा मैजिक व दूसरा महिंद्रा पिकअप से 21 पशु को पुलिस ने बरामद किया। इस दौरान पांच पशु तस्कर को गिफ्तार कर किया। जिन पांच तस्कर को पुलिस ने बरामद किया है। उसमें रोहतास जिला के चेनारी थाना के खुर्रमाबाद गांव के जुबैर अंसारी, परवेज कुरैसी, शमसेर आलम, वारिश कुरैसी व साहिद कुरैसी शामिल है। इस घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनीत कुमार ने बताया कि सभी तस्करों के खिलाफ आगे की करवाई की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment