रिपोर्ट – पंकज कुमार
जहानाबाद नए पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह पदभार ग्रहण कर लिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखना सबसे पहले प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पब्लिक और पुलिस मित्र पूर्वक संबंध बनाए रखना है। दोनों के सहयोग से ही जिले में शांति व्यवस्था कायम रखा जाएगा उन्होंने कहा कि कोई को किसी तरह की भी शिकायत अगर हो फोन के माध्यम से फेसबुक के माध्यम से ट्विटर के माध्यम से कर सकते हैं शिकायत दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन जनता की शिकायत सुनेंगे और पहली प्राथमिकता होगी अपराध मुक्त एवं विधि व्यवस्था बनाए रखना अगर किसी तरह की घटना होती है। तो उसका तुरंत उद्वेदन किया जाएगा उन्होंने जिले वासियों से अपील किया कि किसी तरह की कोई सूचना मिलती है टेलीफोन के माध्यम से मुझे सूचित कर सकते हैं मैं 24 घंटा सेवा में उपलब्ध रहूंगा पुलिस भी आपकी हर संभव मदद करने के लिए तत्पर रहेगा नए पुलिस कप्तान योगदान करने के बाद ही पुलिस विभाग में हलचल बढ़ गई है ।
Byte अरविंद प्रताप सिंह एसपी जहानाबाद




