रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा
बेगुसराय द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचते हैं पहुंचते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं की बाजार गर्म हो गया है। मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बीजेपी की कोई नई प्राथमिकता नहीं है। लालू जी के जंगल राज के विरोध में भाजपा लड़ते रहा, कुर्बानी देते रहा। बिहार को भारत के सभी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ बनाने का प्रयास किया। हम कुर्बानी देकर नीतीश जी को मुख्यमंत्री बनाते रहे हैं। डेढ़ साल के अंदर जो चाल, चरित्र, चेहरा बिगड़ गया था, उसको ठीक करेंगे। जंगल की शुरुआत हो गई थी, उसे ठीक करेंगे। संगत के कारण नीतीश जी गड़बड़ा गए थे। अब वह भी ठीक हो जाएंगे, क्योंकि संगत से गुण आत है संगत से गुण
जात। और उन्होंने कहा कि सिमरिया से खगड़िया तक भारत सरकार ने फोरलेन की सड़क बनाया। पहले जो कलेक्टर थे उन्होंने जबरदस्ती कब्रिस्तान घेरा दिया था। फोरलेन बनने में दर्जनों मंदिर को विस्थापित किया गया, तो भेदभाव नहीं होना चाहिए। कब्रिस्तान को क्यों नहीं विस्थापित किया गया। कब्रिस्तान भी हटा देना चाहिए। इसमें कोई धर्म की बात नहीं है। जब हनुमान जी और महादेव जी की मूर्तियों को हटा दिया गया, मंदिरों को हटा दिया है। डीएम से बात हुई है, डीएम ने नोटिस भेजा है, जनहित में वह भी हटेगा, अगर ऐसा नहीं होता है तो आगे सोचेंगे।गिरिराज सिंह ने कहा कि देश की मांग है कि नागरिकता कानून लागू होना चाहिए। रोहिंग्या को इससे बुरा लगेगा, घुसपैठियों को बुरा लगेगा। लेकिन देश के अंदर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और अमित शाह गृह मंत्री हैं। आज नागरिकता कानून देश के लिए बहुत जरूरी है। अगर नागरिकता कानून नहीं बनेगा तो हिंदू को मार काट कर भगा दिया जाएगा। बंगाल में टीएमसी के कलेजा पर चढ़कर यह कानून लागू किया जाएगा। यह तो देश की जरूरत है। दुनिया के सभी देश के नागरिक का अपना-अपना कानून है, क्या भारत में नहीं होना चाहिए। राशन लेना होगा तो आधार नंबर देंगे, लेकिन एनआरसी का विरोध करेंगे, यह नहीं चलने वाला है। राहुल गांधी की पार्टी तोड़ो यात्रा चल रही है, इंडी गठबंधन तोड़ो यात्रा चल रही है, वह कहीं जाकर क्या करेंगे। जितना दूर से चले हैं सर्वे कर लीजिए कहीं कोई इनकी पहचान है क्या। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा ने तो कहा है कि राहुल गांधी के लिए रूम बना हुआ है, मजा ले रहे हैं। अपने जैसे चेहरे को गाड़ी पर बैठा लेते हैं तो लोगों को लगता है कि यह राहुल गांधी ही जा रहा है। राहुल गांधी तफरी यात्रा कर रहे हैं , यूपी जाते-जाते यह यात्रा समाप्त हो जाएगा।
बाइट:-गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री




