सप्तमी कक्षा की छात्रा ने दुपट्टा से लटक कर की आत्महत्या!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है एक सातवीं कक्षा की छात्रा ने गाले फंदे से लगाकर आत्महत्या कर लिया है। इस भरी घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुरा घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र कुंभी वार्ड संख्या 11 की है। घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगुसराय भेज दिया है।मृतका की पहचान रामनंदन साह की 12 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सप्तम वर्ग की छात्रा मुस्कान के पिता एवं भाई परदेश में रहते हैं। आज दोपहर में मां एवं बहन घर से थोड़ी दूरी पर डेरा पर गई हुई थे। वापस लौट के बाद खपरैल घर का दरवाजा बंद दिखा। दरवाजा खोलने का प्रयास किया, नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया तो दुपट्टा से घर में लाश लटकी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटाना की सूचना पुलिस को दी गई। चेरिया बरियारपुर थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि सातवीं कक्षा का छात्रा शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टि मामला आत्महत्या का प्रतीत होता रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन की जा रही है। मृतका के चाचा अर्जुन साह ने बताया कि मुस्कान मंदबुद्धि की थी, पहले से उसका इलाज भी चल रहा था। लेकिन अचानक ही घर में फंदा लगाकर कैसे मर गई यह समझ से पड़े है।

बाइट:-अर्जुन साह पड़ोसी,वार्ड सदस्य

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें