एक्साइज कस्टडी से फरार युवक 24 घंटे बाद भी नहीं मिला तो खोजबीन में जुटे परिजन व स्थानीय पुलिस!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत ककरैत चेकपोस्ट पर शनिवार की संध्या शराब चेकिंग अभियान के दौरान एक्साइज विभाग के कस्टडी से शराब के सेवन में गिरफ्तार एक युवक के भागने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं घंटो बीत जाने के बाद जब युवक घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन व दुर्गावती पुलिस खोजबीन में जुट गई। इस मामले को लेकर जानकारी मिलते हीं अंचलाधिकारी दुर्गावती लक्ष्मण सिंह, थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि पिंकू सिंह, मुखिया बब्बू सिंह ककरैत चेक पोस्ट व कर्मनाशा नदी तट पर पहुंचे जहां जानकारी लेने में जुट गए। नदी में डूबने की आशंका को लेकर खुद थाने के सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार व पूर्व जिला परिषद आनंद सिंह नाव पर बैठकर कर्मनाशा नदी में सर्च अभियान चलाया। इधर नदी तट पर जुटे ग्रामीण लापता युवक के नहीं मिलने पर तरह-तरह की चर्चा करते नजर आये। मिली जानकारी के अनुसार युवक उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का निवासी दीपक कुमार बताया जा रहा है जो कबिलाशपुर गांव के रहने वाला हरेंद्र यादव के ईट भट्टे पर रहकर जेसीबी ऑपरेटर का काम करता था।
किसी तरह से अपकारी पुलिस के चुंगल से निकलते हुए नदी की ओर भागा। उसके बाद खबर लिखे जाने के तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इस मामले को लेकर ग्रामीणों के द्वारा तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। इस मामले में स्थानीय दुर्गावती पुलिस खोज कर रही है और नदी के घाट पर स्थानीय चौकीदार तैनात किया गए हैं।

Join us on:

Leave a Comment