रिपोर्ट- प्रशांत/नेहा
बेगूसराय में बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पूर्णिया जाने के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि चुनाव का समय है, सियासी उठा फाटक होते रहेगा। बीजेपी झूठा दावा कर रही है कि कांग्रेस के 10 विधायक उसके संपर्क में हैं, मैं तो दवा कर रहा हूं कि बीजेपी के 20 विधायक मेरे संपर्क में हैं। दरअसल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बेगुसराय में कहा कि चुनाव के समय में ऐसा सियासी उठा फाटक होते रहता है। हम लोग अपना काम करते रहेंगे। बिहार में राजद और जदयू के आमने-सामने होने की खबर सिर्फ मीडिया में ही है ।अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में साथ-साथ झंडा फहराया है। राजद ने विधानसभा में संख्या बल ज्यादा होने के संबंध में कुछ नहीं कहा है, सिर्फ अफवाह है। बिहार में महागठबंधन की सरकार अभी है और रहेगी। भाजपा द्वारा कांग्रेस के 10 विधायक के संपर्क होने की बात कहे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा के 20 विधायक मेरे संपर्क में हैं। कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं। हम लोगों की विधायक दल की बैठक कल पूर्णिया में हो रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर बिहार में छात्रों, नौजवानों, किसानों, मजदूरों और महिलाओं में भारी उत्साह है। राहुल गांधी की यात्रा जहां जा रही है, वहां लाखों की भी उमड़ती है। बिहार में भी बहुत ज्यादा उत्साह है। सबसे बड़ी ऐतिहासिक रैली पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 3 फरवरी को होने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस रैली जैसी रैली पहले कभी नहीं हुई। इस रैली में आने के लिए महागठबंधन से सभी नेताओं नीतीश कुमार, लालू यादव, तेजस्वी यादव, सीताराम येचुरी, डी. राजा और दीपांकर भट्टाचार्य को आमंत्रित किया गया है। नीतीश आएंगे या नहीं, यह तो वही बता सकते हैं।
बाइट:-अखिलेश प्रसाद प्रदेश अध्यक्ष बिहार काग्रेस