नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय में इंडियन ऑयल के बरौनी रिफाइनरी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सीआईएसफ सहित आठ प्लाटून परेड में शामिल हुए। राम मंदिर और इंडियन ऑयल के हरित संकल्प की झांकी भी निकली गई।सीआईएसएफ के बम स्क्वायड ने आतंक की गतिविधि से संबंधित भारत सुरक्षा प्रणाली का प्रदर्शन किया। समारोह को संबोधित करते हुए कार्यपालक निदेशक और रिफाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अपने राष्ट्र और अपनी संप्रभुता का जश्न मनाने तथा सम्मान करने का दिन है। आज का दिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान प्रयासों और बलिदानों को याद करने का दिन है। जिन्होंने खून-पसीने से हमें आजादी दिलाई। उन्होंने इंडियन ऑयल के मूल मंत्र पहले इंडियन और फिर ऑयल की विस्तार से चर्चा करते हुए इंडियन ऑयल तथा रिफाइनरी के हरित संकल्प पर अमल संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने जिसमें कच्चे तेल, किफायती परिवहन की दिशा में स्थाई विकल्प, वित्तीय वर्ष के विगत 9 महीने की उपलब्धि, उत्पादन, चल रही परियोजना, सुरक्षा और कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व एवं कारपोरेट पर्यावरण दायित्व की विस्तार से चर्चा की। बेगूसराय 75 वां गणतंत्र दिवस आज पूरे जिला में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय में झंडोत्तोलन के साथ ही विधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बेगुसराय जिला के मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री डॉ. शमीम अहमद ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान उन्होंने आयोजित परेड का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने आजादी के आंदोलन में बेगूसराय के सहयोग तथा इतिहास के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास कर रहे बिहार में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की कर्मभूमि बेगूसराय सभी क्षेत्रों में प्रगति के पथ पर अग्रसर है। यहां विकास योजना ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सरकार पूरी तत्परता से योजनाओं को लागू करवाने का प्रयास करती है तो प्रशासन भी इसका बखूबी निर्वहन कर रहा है।
बाइट:-शमीम अहमद प्रभारी मंत्री बेगूसराय
बाइट:-सत्य प्रकाश कार्यपालक निदेशक बरौनी रिफायनरी