रिपोर्ट – रुपेश कुमार!
औरंगाबाद में प्रसव के दौरान महिला चिकित्सकों की लापरवाही से प्रसव कराने आई माहिल की जान चली गई है। घटना बारुण स्वास्थ्य केंद्र की है। मृतक महिला की पहचान धनौती गांव निवासी पिंटू कुमार की पत्नी अनिता कुमारी के रूप में की गई है। मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि अनिता प्रसव वेदना से ग्रसित थी।जिसके कारण उसे शुक्रवार की सुबह बारुण स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां अनीता का सामान्य प्रसव हुआ और एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद अनिता की तबियत अचानक बिगड़ने लगी तो चिकित्सको ने उसे सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। मगर सदर अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही अनीता की मौत हो गई। मौत के बाद मृतका के परिजनों। ने चिकित्सकों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। अनिता की मौत के बाद परिजन का सदर अस्पताल में रो रोकर बुरा हाल है।