4 वर्षों से फरार हार्डकोर नक्सली ने हथियार के साथ किया आत्म समर्पण!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!

4 वर्षों से फरार हार्डकोर नक्सली ने हथियार के साथ किया आत्म समर्पण!

बिहार के गया जिले मे पुलिस की लगातार चल रही कार्रवाई एवं दबिश के कारण 4 वर्षों से फरार चल रहे अंतरराज्जीय नक्सली छेदी भुइयां ने एक राइफल और दो जिंदा कारतूस के साथ गया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है, एसएसपी आशीष भारती के समक्ष कार्यालय में नक्सली ने आत्म समर्पण किया है, नक्सली छेदी भुइयां पर बिहार झारखंड में कई मामले दर्ज हैं, कई लोगों से लेवी और फायरिंग करने मामले इन पर दर्ज है। नक्सली छेदी भुईयां गया जिले के भदवार थाना क्षेत्र के रहने वाला है।

एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि लगातार दबिश के कारण कई नक्सली पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर रहे हैं, सरकार के द्वारा भी कई योजनाएं चल रही है जिसके तहत इन लोगों को भी सरकार के द्वारा चलाए योजनाओं में लाभ दिया जाएगा।

बाईट— आशीष भारती, एसएसपी गया।
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment