:- रवि शंकर अमित!
संख्या CM 31/25.01.24
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय बिंदेश्वर पाठक को पद्म विभूषण, दो चंदेश्वर प्रसाद ठाकुर को पद्मभूषण, श्री सुरेंद्र किशोर, श्रीमती शांति देवी पासवान एवं श्री शिवम पासवान, श्री राम कुमार मल्लिक तथा श्री अशोक कुमार विश्वास को पद्मश्री से सम्मानित होने की घोषणा पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पटना 25 जनवरी 2024–मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार के स्वर्गीय बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत सामाजिक कार्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्म विभूषण मिलने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने बिहार के ही डॉक्टर चंदेश्वर प्रसाद ठाकुर को मेडिसिन के क्षेत्र में पद्म भूषण, श्रीमती शांति देवी पासवान एवं श्री शिवम पासवान(पति पत्नी), श्री अशोक कुमार विश्वास,श्री राम कुमार मल्लिक को कला के क्षेत्र में तथा श्री सुरेंद्र किशोर को भाषा,शिक्षा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिलने की घोषणा पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।